फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में कुत्तों का आतंक: मरीजों की संख्या बढ़ी, जिला अस्पताल में रोज खर्च हो रहीं रेबीज की 75 वॉयल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Aug 2026 03:55 PM IST

बदायूं जिले में कुत्ता काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में एआरवी (एंटी-रेबीज वैक्सीन) लगवाने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन कुत्ता काटने का औसत देखें तो तीन सौ से ज्यादा मरीज रेबीज से बचाव करने के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी में पहुंच रहे हैं। कुत्ता काटने से गंभीर संक्रमण होने पर पिछले दो साल में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर निकायों की लापरवाही से कुत्ते बच्चे, बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। 

बुधवार को जिला अस्पताल के एआरवी केंद्र पर डेढ़ से ज्यादा मरीज रेबीज का टीका लगवाने पहुंचे। एआरवी केंद्र के रिकार्ड के अनुसार प्रतिदिन रेबीज की 75 वॉयल खर्च हो रही हैं। एक वॉयल में चार डोज बनती हैं। नए मरीजों के साथ दूसरी और तीसरी डोज लगाने के लिए भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार 14 अगस्त को 316 मरीज, 17 अगस्त को 403 मरीज, 18 अगस्त करो 275 मरीज एआरवी लगवाने पहुंचे। बुधवार को दोपहर तक 115 मरीज जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने पहुंचे। सीएमएस डॉक्टर सतीश चंद्र का कहना है कि एआरवी उपलब्ध है। संक्रमण की स्थिति देखने पर ही रेबीज व सीरम की डोज लगाई जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें