फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में शिक्षण संस्थानों , सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

डिंपल सिरोही Updated Fri, 15 Aug 2025 06:28 PM IST

बिजनौर के धामपुर में अनेक शिक्षण संस्थानों , सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया । कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं की ओर से ध्वजा रोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देश के नागरिकों को देश की संस्कृति और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प संदेश दिया। हरि ओम तत्सत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा के बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाल कर नागरिकों को देश की आजादी के जश्न का मनाने, सभी को देश की तरक्की के लिए खूब मेहनत कर संघर्ष किए जाने का संकल्प दिलाया ।इस मौके पर प्रबंधक अजय पाल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य राधा रानी , इंदु चौहान , शिक्षिका प्राची राजपूत, अंशिका भारद्वाज , शमा परवीन, विशू रानी , कुमारी वंदना , सुशील शर्मा , राजीव कुमार, पूनम आदि शामिल रहे । बाद में बच्चों ने विद्यालय में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । विद्यालय ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें