कालीन नगरी भदोही में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। सोमवार को दिन भर जहां आसमान में बादल छाए रहे वहीं शाम होते-होते तेज हवा संग बारिश शुरू हो गई। रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक बारिश रूक-रूककर होती रही। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री गिरावट दज की गई।