फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही जिला जेल के कैदियों का हुनर बढ़ाएगा महाकुंभ की शोभा, तैयार की गई 120 विशेष कालीन, भेजी गई प्रयागराज

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 06:53 PM IST

ज्ञानपुर जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार महाकुंभ का लोगो शनिवार को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जिला कारागार से उसे हरी झंडी दिखायी। लोगो के अलावा जिलाधिकारी ने 120 विशेष कालीनों को भी प्रयागराज के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बंदियों की बनी वॉल हैगिंग व अन्य कालीनें भदोही का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला कारागार के 31 बंदियों ने करीब डेढ़ महीने की मेहनत से प्रयागराज महाकुंभ के लिए कुल 120 कालीनें तैयार की है। बंदियों की ओर से तैयार किये गए कालीनों में महाकुंभ लोगो वाली विशेष कालीनों के साथ-साथ धार्मिक कालीन उत्पादों जैसे श्रीराम, महादेव, गणेश, राधाकृष्ण, मछली आदि के चित्रों वाली कालीनें बनायी गयी हैं। इन कालीनों का महाकुंभ में प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जो महाकुंभ में भदोही का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रयागराज जाने वाले कालीनों को हरी झंडी दिखाने के पहले जिलाधिकारी ने कालीनों का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों के कारीगरी की प्रशंसा की। वहीं विशेष योगदान देने वाले पांच बंदियों को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपा। जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ मेले में ओडीओपी स्टॉल पर जिला कारागार के कालीनों की प्रदर्शनी लगेगी। जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु कालीन नगरी के बुनकर बंदियों के हाथों से बनी दुर्लभ व विशिष्ट कालीनों का अवलोकन व विक्रय कर सकेंगे। कहा कि जिला कारागार में बुनकर केंद्र संचालित होने से सकारात्मक बदलाव आया है। बुनकर बंदी जेल से छूटने के बाद समाज की मुख्य धारा में से जुड़कर परिवार व जिला के विकास में अपने योगदान दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें