भदोही नगर से सटे 52 बीघा तालाब के हनुमान मंदिर के पुजारी की रविवार की रात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह मंदिर गए लोगों ने खून से लथपथ पुजारी का शव देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह है मामला सुरियावां नगर में स्थित 52 बीघा तालाब पर प्राचीन हनुमान मंदिर है। करीब दो दशक पहले बिहार से सीताराम यहां आए थे। नगर के लोगों ने 10 साल पूर्व उन्हें मंदिर का पुजारी बना दिया। तभी से वह सुबह शाम मंदिर पर पूजा करते और वहीं रहते थे।