फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 07:56 PM IST

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड ग्राउंड सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर जवानों का फिटनेस टेस्ट लिया। परेड में अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण कर और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। परेड के बाद एसपी ने अर्दली रूम का निरीक्षण किया। महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन कर उन्हें सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। इसके बाद यूपी 112 की गाड़ियों, राजकीय वाहनों और ड्रोन कैमरो का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय कार्यों व उपकरणों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड का भी जायजा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें