भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में एलएलबी छात्र अमित हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के लिए उसे लेकर उक्त स्थान पर पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पिस्टल उठाकर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए औराई सीएचसी में पहुंचाया गया है।