फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में निषाद पार्टी के कार्यकर्तााओं का प्रदर्शन, फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 17 Mar 2025 07:26 PM IST

पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को ज्ञापन सौंपकर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील बिंद ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी मछुआ समाज की गौरव हैं। जालौन निवासी डॉ. आशीष द्विवेदी ने वीरांगना फूलन देवी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इससे निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद जैसी पिछड़ी एवं वंचित जातियों और महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। चेताया कि इस तरह के किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने डॉ. आशीष द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर, तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें