फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक झटके में खाक हुआ सीएनजी ऑटो, चालक और सवारियों ने बचाई अपनी-अपनी जान

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 08:31 PM IST

गोपीगंज के पड़ाव स्टेशन रोड पर शुक्रवार की सुबह सीएनजी ऑटो में आग लग गई। ऑटो मे बैठी सवारियों भागकर जान बचाया। सुबह लगभग साढ़े चार बजे के लगभग ऑटो चालक सिकंदर अपनी सीएनजी ऑटो पर सवारी बैठाकर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इस बीच अचानक पड़ाव स्टेशन रोड के पास एक गड्ढे में झटका खाकर ऑटो रुक गई। चालक ने स्टार्ट करने का प्रयास किया पर ऑटो स्टार्ट नही हो पाई तो वह उतरकर ऑटो के पीछे इंजन के तरफ बढ़कर उसे देखने का प्रयास कर रहा था। इस बीच अचानक ऑटो में आग लग गई। ऑटो में बैठी सवारियों और ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचाई और पीआरबी पुलिस को फोन कर बुलाया, तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की भोर होने की वजह कोई निकला नहीं और जो थे भी वह सिलेंडर फटने के डर से कोई पास नहीं गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें