फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सपा विधायक की पत्नी की गिरफ्तारी कार्रवाई, घर पर लगी कुर्की की नोटिस, फोर्स रही तैनात

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:40 PM IST

किशोरी के उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रही सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की पत्नी सीमा बेग की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार को उनके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। कोर्ट पर आदेश पर उनके आवास पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर आवास के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के मालिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर बीते आठ सितंबर को एक 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मामले में विधायक व उनकी पत्नी पर बाल श्रम, उत्पीड़न के अलावा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके बेटे जईम बेग को पहले हिरासत में रखा और बाद में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सपा विधायक ने एमपीएमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर लिया। इस समय सपा विधायक नैनी और उनका बेटा बनारस की जेल में बंद है। वहीं उनकी पत्नी सीमा बेग अब भी फरार चल रही है। रविवार को सायं 5.30 बजे उनके मालिकाना मोहल्ला स्थित आवास पहुंचे कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी मय फोर्स के पहुंचे और बकायदा डुगडुगी पीट कर मुनादि कराई और उनके घर के गेट पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में न्यायालय में उपस्थित ना होने की स्थिति में कुर्की किए जाने की चेतावनी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद सपा विधायक के पत्नी की गिरफ्तारी के लिए आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। अगर वे कोर्ट में उपस्थित नहीं होती हैं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें