कलवारी थाना क्षेत्र के शिव मंदिर खखोड़ा में आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा अंतिम दिन कुम्भकरण, मेघनाथ, रावण वध, विभीषण राज्याभिषेक तथा राम राज्याभिषेक के लीला का मंचन किया। कलाकारों संदीप चतुर्वेदी, अजय, महेन्द्र, अतीन्द्र, नंदलाल, रामगोपाल दुबे, राम अशीष दुबे, हरिओम आदि कलाकारों ने दिखाया कि रावण द्वारा युद्ध में अपने वीरो की मृत्य होते देख कुंभकरण को नीद से जगा चल रहे युद्ध के बारे में बताया।