फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उप केंद्र का घेराव किया

Rohit Singh Updated Thu, 21 May 2026 04:15 PM IST

नगर पंचायत में अघोषित विद्युत कटौती तथा विद्युत निगम के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के लोगों ने उप केंद्र रूधौली का घेराव किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ के समझाने पर लोग माने और वापस लौटे। नगर पंचायत निवासी राजकुमार सोनी के नेतृत्व में सोनू, संदीप गुप्ता, राहुल जायसवाल, दिनेश चौरसिया, संजय, बब्बू, बिरजू, राजेंद्र समेत अन्य लोग नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र रुधौली पहुंचे। वहां पर अधिकारियों का घेराव किया तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें