विकासखंड विक्रमजोत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिटकहा पाण्डेय के राजस्व गांव अर्जुनपुर में बंधा टूटने से 30 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पिछले चार दिनों से ग्रामीणों के घरों के चारों ओर पानी भरा हुआ है। हालात यह हैं कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जबकि महिला और पुरुष पुरानी व क्षतिग्रस्त नाव के सहारे घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं।