बी पैक्स मोहम्मद नगर मे आयी 500 बोरी यूरिया खाद पाने के लिये देर रात से ही लोगो की भीड जमा हो गई। सोमवार की सुबह भीड को कंट्रोल करने के लिये सचिव को पुलिस की मदद लेनी पडी। सचिव चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि दोपहर 12.30 बजें तक 500 बोरी खाद पाने के लिये 650 लोगो ने अपना आधार जमा किया है। सभी को टोकन दिया जा रहा है।जिससे किसी को परेशानी न हो। किसानों की संख्या को देखते हुए और खाद की मांग जिले से की गई है, जिससे लाइन मे लगने वाले हर किसान को खाद मिल सकें।