स्थानीय थाना क्षेत्र के बेमहरी गांव में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने छप्पर में सो रहे 58 वर्षीय रामजीत को नींद से जगाकर ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में पहले सीएचसी कप्तानगंज फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।