मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं पर फब्तियां कसने वाले तीन युवकों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी करहली उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी मय पुलिस टीम करहली बाजार से खड़उवा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बभनियाये खुर्द गांव के पास सड़क किनारे खड़े कुछ युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दबोच लिया गया।