बस्ती में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल यहां कुआनो नदी में विसर्जन के दौरान नाव पलट गई, जिससे नाव में सवार कई बीजेपी नेता और बस्ती के एसपी पानी में गिर गए। गनीमत ये रही कि सभी को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया।