फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: बरेली में विंटर आर्क टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 11:56 AM IST

बरेली में एई टेनिस अकादमी की ओर से केशलता टेनिस अकादमी में आयोजित विंटर आर्क टेनिस टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरुण अग्रवाल ने किया। टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें पुरुष एकल वर्ग में पुनीत ने तनु को 6-3, जय ने यश को 6-5, अंकुर ने अंश को 6-0, गीतांश ने शिवम को 6-2 व नवनीत ने सुरेश को 6-4 से हराकर जीत दर्ज की। अंडर-12 वर्ग में शंभू ने शिवम को 6-1, पवराज ने युगांश को 6-5, अक्षत ने कविश को 6-2, सम्राट ने आर्याव को 6-3 और कार्तिक ने अनभ्य को 6-2 से मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में आरिश ने लक्ष्य को 6-4, आतीक्ष ने आराध्या को 6-2, पवराज ने युगांश को 6-3 व आयु ने कुशाग्र को 6-3 से पराजित कर जीत दर्ज की। अंडर-18 वर्ग में शिवम ने इक्षित को 6-0, शंभू ने इशिता को 6-3 और प्रत्युष ने अंश को 6-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अकादमी के छोटे महारथियों ने भी अपने खेल से सबका दिल जीता। इसमें आध्विक, अहमद, शौर्य और अन्यायश ने स्वर्ण, कबीर और आरव ने रजत, जबकि अगस्त्य, नितारा और रीवान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें