राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने शनिवार को बरेली पहुंचकर उस घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां एटा की किशोरी को ट्रेन से धक्का देकर दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस और एसओजी टीम से अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। साथ ही इस बात पर भी चिंता जताई कि स्टेशन से जरा सी दूर पर ही इतना अंधेरा था, इसलिए घटना हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वह पूरी जिम्मेदारी से जुटेंगी।