बरेली के एक कैफे में मारपीट और तोड़फोड़ करने के छह आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर अभी गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी की दो टीमें लगाई गई हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास निकलवाया गया है। पूर्व में उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। उस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।