बरेली में नए साल पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी को यह हिदायत दी जाती है कि सड़क पर किसी प्रकार का गलत व्यवहार न करें। आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो, जिससे कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो। अगर कोई भी ऐसा करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।