फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के फ्यूचर विश्वविद्यालय में गायक जुबिन नौटियाल के सुरों ने लूट ली महफिल

मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 11:15 AM IST

बरेली में रंग-बिरंगी लाइटों से सजे फ्यूचर विश्वविद्यालय के मैदान में रविवार रात स्टार नाइट के दौरान जब गायक जुबिन नौटियाल मंच पर आए तो युवक-युवतियों का जोश देखने लायक था। युवा दिलों की धड़कन बन चुके जुबिन ने जब ऐ दिल संभल जा जरा..., खुदा ने इस जहां में सभी के लिए किसी न किसी को है बनाया..., न चैन से जीने देगी न चैन से मरने देगी... और हमनवा मेरे तू है तो मेरी सांसें चलें... गाना गाया तो युवा जमकर थिरके। खचाखच भरे मैदान में देर रात तक गीत-संगीत का यह दौर चलता रहा। जुबिन ने गानों के बीच ... दिल की चोटों ने मुझे चैन से रहने नहीं दिया, जब चली सर्द हवा तब-तब तुम्हें याद किया, शायरी से माहौल को जोश से भर दिया। देर रात तक चली इस महफिल के साथ ही फ्यूचर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव फ्यूचर फिस्टा 2025 मेलेंज का रविवार को समापन हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें