पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकाला गया था। अब अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या को भी देश से बाहर किया जाएगा। इसके लिए शासन से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में बरेली पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर 15 दिवसीय अभियान रविवार से शुरू हुआ है। इसके लिए हर थाना क्षेत्र में टीम गठित की गई है। ये टीमें सुबह-शाम अपने थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगी, जो बाहर के रहने वाले हैं। उनका सत्यापन किया जाएगा। यह पता किया जाएगा कि कोई बांग्लादेशी या रोहिंग्या तो नहीं रह रहा है। अगर ऐसा कोई व्यक्ति रहता पाया गया तो उसे डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। सत्यापन के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।