बरेली के थाना कैंट की नकटिया पुलिस चौकी के पास रहने वाले 47 वर्षीय गुड्डू सांप पकड़ने में माहिर हैं। बुधवार को वह एक जगह रेस्क्यू करने गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। सर्प दंश के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है। गुड्डू ने बताया कि किसी ने कॉल किया था। इस पर वह रेस्क्यू करने नकटिया इंटरनेशनल सिटी के पास बने मंदिर में गए थे। कोबरा सांप को पकड़ते समय सांप ने अंगूठे में डस लिया।