बरेली में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले मंगलवार को किसान महापंचायत हुई। मंडलायुक्त आवास के सामने नेहरु युवा केंद्र पार्क में आयोजित महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने संबोधित किया। महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने, धान खरीद, एमएसपी गारंटी और जमीन अधिग्रहण समेत कई मुद्दे उठाए गए। राकेश टिकैत ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या है फसलों के दाम का है। सरकार फसलों के सही दाम दे दे। उन्होंने कहा कि अगर किसान ने खेती हड़ताल कर दी तो अनाज कहां से लाओगे। किसानों को दुखी न करो। एक सवाल के जवाब ने टिकैत ने कहा कि यहां वैचारिक क्रांति होगी।