फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'रोज देना पड़ेगा मुर्गा या महीने में दो हजार रुपये रंगदारी', मना करने पर दबंगों ने मीट विक्रेता को पीटा

मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 06:03 PM IST

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फरीदापुर चौधरी निवासी मुर्गा मीट विक्रेता तस्लीम से दबंगों ने मुफ्त में एक किलो मुर्गा मांगा। तस्लीम ने इनकार किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। तस्लीम ने एसएसपी से मिलकर गांव के इन दबंगों की शिकायत की। आरोप लगाया कि दबंगों ने उसका काम धंधा चौपट कर रखा है। वह हर महीने रोज एक किलो मुर्गा मांग रहे हैं। साफ चेतावनी दे रखी है कि मुर्गा न देने पर महीने में दो हजार रुपये की रंगदारी दे दो। वह काफी परेशान हो चुका है। एसएसपी ने मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें