फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन बोले- वृंदावन के होली मेले में मुसलमानों पर पाबंदी गैर संवैधानिक

मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 01:26 PM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मथुरा के वृंदावन में होली पर लगने वाले मेले में मुस्लिम समाज के आने और यहां दुकानें लगाने पर पाबंदी लगाने को गैर संवैधानिक बताया है। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों पर महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने पाबंदी लगाई थी। अब वृंदावन के मेले में इस तरह की घोषणा होने से देश में हिंदू-मुस्लिम एकता पर सवालिया निशान है। इस तरह के फैसले देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करते हैं। शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि चंद फिरकापरस्त ताकतें इस तरह का एलान करके मुसलमानों के खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं। मुसलमानों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की साजिश रची जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें