अवैध धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा दिया है। मौलाना ने कहा कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने जो कुछ भी किया वो गैर कानूनी तो है ही साथ ही उसने इस्लाम के वसूलों के खिलाफ भी काम किया। इसलिए वह इस्लाम की नजर में मुजरिम है। मुस्लिम समाज ऐसे लोगों का बहिष्कार करें।