फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- यति नरसिंहानंद पर हो रासुका के तहत कार्रवाई

मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 02:55 PM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ रासुका की कार्रवाई होनी चाहिए। देश में मुसलमानों के खिलाफ हो रही भड़काऊ बयानबाजी पर रोक लगाई जाए। मौलाना ने कहा कि यति नरसिंहानंद से पहले नासिक के बाबा रामगिरी, तिलंगाना के ए. राजा और दिल्ली की नुपुर शर्मा ने इसी तरह के बयान दिए थे। भारत सरकार और तमाम राजनीतिक दलों से मांग की है कि संसद के शुरू होने वाले नए सत्र में 'पैगंबर-ए-इस्लाम बिल' पेश किया जाए। अगर एक सख्त कानून बन जाता है तो फिर किसी व्यक्ति की हिम्मत नहीं होगी कि वो नबी की शान में गुस्ताखी कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें