बरेली के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को रक्तदानियों के सहयोग से अभयदान मिला। सभी 48 रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। एसएसपी अनुराग आर्य और सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने शिविर का शुभारंभ कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया। गर्मी और उमस के बावजूद रक्तदाता घर और कार्यालय से बाहर निकले। अमर उजाला द्वारा कारगिल विजय दिवस पर तीन सौ बेड अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने रक्तदान किया। उप्र विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के राजेंद्र घिल्डियाल ने 69वीं बार रक्तदान किया।