बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे अमीरनगर, गुलड़हाई, बड़ेपुरा, अब्दुल्ला बहर, जागीर जरपा, मोहनपुर, नौगवां, भगवंतपुर, सिलरा आदि गांवों के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की दहशत में पूरी रात जागकर ही काटी, जिस तरीके से जलस्तर बढ़ रहा है तो बाढ़ से फसलें नष्ट हो जाएंगी। निचले खेतों में पानी भरने लगा है।