बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने साल का पहला गुडवर्क किया। पुलिस ने रात करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ में गोतस्करी के आरोपी राजू कुरैशी के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसे पुलिस के टोटके से जोड़कर देखा जा रहा है। हाफिजगंज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी राजू कुरैशी को घेर लिया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।