बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव में बुधवार शाम बीसी सेंटर संचालक नन्हे बाबू (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानलेवा हमले का आरोपी नन्हे बाबू कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। नन्हे की पत्नी अंकिता ने रजऊ के पूर्व प्रधान चंचल यादव, भूरे, राजवीर व पुत्तू सिंह को नामजद कराया है। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में भूखंड और रास्ते का विवाद है। इसे लेकर पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।