फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 09:42 AM IST

बरेली में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बॉक्सिंग उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से बुधवार को आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें भारतीय रेलवे, सर्विसेज, ऑल इंडिया पुलिस, पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे दिन 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के देवेंद्र सोलंकी, मिजोरम के जोरमुआना, दिल्ली के योगेश, छत्तीसगढ़ के अंशुल पूनिया व आशुतोष यादव, बिहार के राहुल कुमार, हरियाणा के आशीष, ऑल इंडिया पुलिस के मनीष सिंह विजेता रहे। 50 से 55 भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के मनीष राठौर, केरला के बेसिल एम बेबी, महाराष्ट्र के संकेत गुड, दिल्ली के आशीष, ऑल इंडिया पुलिस के पवन भर्तवाल व मध्यप्रदेश के आनंद यादव ने अगले चरण में प्रवेश किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें