आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां से सपा के नीरज मौर्य ने 15 हजार से अधिक वोटों से भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया। जीत के बाद नीरज मौर्य ने कहा कि जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना हमारा प्राथमिकता है। हमारे किसानों और नौजवानों को सुरक्षा मिले। नौजवानों को रोजगार मिले। जो सड़कें खराब हैं, योजना बनाकर इन पर काम करेंगे। आंवला को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि यह मुद्दा राज्य सरकार का है। आने वाले समय में हमारी सरकार बनेगी तो इस पर भी विचार करेंगे।