फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग अनजान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Jul 2026 04:19 PM IST

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि विभाग परिसर में फैले 20 एकड़ के जंगल में से सैकड़ों पेड़ काट दिए गए। इसमें सागौन और आंवला के पेड़ शामिल हैं। कृषि विभाग के डीन उपेंद्र बालियान ने बताया कि बीते दिनों आंधी-तूफान से पेड़ों को काफी नुकसान हुआ था। किसी मजदूर ने बीड़ी पीकर फेंक दी थी। इससे आग लगने से विश्वविद्यालय को काफी नुकसान हुआ था। 

सूखे कचरे को साफ करना संभव नहीं था, इसलिए उन्हें पेड़ कटवाने पड़े। इधर, वन रेंजर ओमवीर सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटान के लिए न तो विभाग से अनुमति ली गई, न ही सूचना दी गई। यह मामला अब विभाग के संज्ञान में आया है। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए रेंजर को मौके पर भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें