फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two lakh rupees looted from Ramraja Medicine Market after holding guards hostage; miscreants wearing burqas and helmets caught on CCTV.

रामराजा दवा बाजार में गार्डों को बंधक बनाकर दो लाख लूटे, बुर्का और हेलमेट में आए बदमाश सीसीटीवी में कैद

Sun, 05 Jul 2026 10:15 AM IST
Deepak Mahajan दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:15 AM IST
Two lakh rupees looted from Ramraja Medicine Market after holding guards hostage; miscreants wearing burqas and helmets caught on CCTV.
झोकन बाग स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय के सामने बने रामराजा दवा बाजार में शनिवार तड़के दो नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दोनों सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गैस कटर से महेश मेडिकल एजेंसी का शटर काटकर गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मनु विहार कॉलोनी निवासी विजय बरसैया की रामराजा दवा बाजार में महेश मेडिकल एजेंसी के नाम से दवाओं की थोक दुकान है। बाजार में उनकी दुकान के अलावा करीब 20 अन्य थोक दवा कारोबारियों की दुकानें हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। बाजार की सुरक्षा के लिए माखन लाल (60) और हरगोविंद यादव गार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 10 बजे बाइक से आए दो बदमाश बेसमेंट में पहुंचे और बाइक खड़ी कर लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर चले गए। वहां बने शौचालय में छिपकर उन्होंने रात गुजारी। तड़के करीब तीन बजे दोनों सीढ़ियों से नीचे आए और अचानक दोनों सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। सरिया, लात-घूंसों से मारपीट करने के बाद दोनों के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने महेश मेडिकल एजेंसी का शटर गैस कटर से काटा और गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी समेट ली। वारदात के बाद गार्डों को बंधनमुक्त होने का मौका मिला तो उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दो साल से फरार 25 हजार का इनामी गोतस्कर बिहार से गिरफ्तार, VIDEO

04 Jul 2026

सकलडीहा बीज गोदाम में जिप्सम खत्म, खरीफ सीजन में किसान परेशान; VIDEO

04 Jul 2026

पुलिस ने 50 हजार की शराब बरामद की, ट्रेन से ले जाई जानी थी बिहार; VIDEO

04 Jul 2026

गाजे बाजे के साथ निकली मां काली की शोभायात्रा, VIDEO

04 Jul 2026

Meerut: इंदौर की तर्ज पर शहर की सड़के चमकाने उतरा नगर निगम, लाव लश्कर के साथ तेज़ी के चल रहा सफाई अभियान

04 Jul 2026
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के चलते आज नहीं हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, VIDEO

04 Jul 2026

15 दिन पहले लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, अब चेयरमैन के प्रतिनिधि बने शंकर जायसवाल; VIDEO

04 Jul 2026
विज्ञापन

आरओबी डायवर्जन मार्ग पर कीचड़ और फिसलन, 300 मीटर का सफर बना चुनौती; VIDEO

04 Jul 2026

कानपुर: चलती कार में लगी आग, सवार बाल-बाल बचे

04 Jul 2026

कानपुर: महाराजपुर में क्षतिग्रस्त तिरंगा सम्मानपूर्वक उतरवाया गया

04 Jul 2026

कानपुर: वैदिक स्रोत संध्या में गूंजी शंख-डमरू की ध्वनि

04 Jul 2026

कानपुर: नहर किनारे अतिक्रमणों पर गरजा बुलडोजर, सिंचाई विभाग ने की कार्रवाई

04 Jul 2026

शिक्षा ही सभ्य समाज की आधारशिला: मीनाक्षी

04 Jul 2026

नवजात की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

04 Jul 2026

ऑनलाइन एविएटर प्लेन गेम खेलकर रेलवे ठेकेदार ने गंवाए 90 लाख रुपये

04 Jul 2026

मासूम पर जानलेवा हमला करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

04 Jul 2026

भाकियू संयुक्त मोर्चा से दिया 23 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा

04 Jul 2026

डॉक्टर्स एसोसिएशन ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए जीके त्यागी

04 Jul 2026

पपसरा खादर में घुसे मगरमच्छ को देख दहशत में आए ग्रामीण

04 Jul 2026

कब्रिस्तान में भर रहे गांव के पानी से हो रहा कब्रों का अपमान

04 Jul 2026

गंगा के आंचल पर कब्जा, तत्कालीन एसडीएम समेत छह गिरफ्तार

04 Jul 2026

इटावा: पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में युवक की हत्या में दो गिरफ्तार

04 Jul 2026

कानपुर: हादसे में एनएचएआई के एक और मजदूर की मौत

04 Jul 2026

कानपुर: जाजमऊ में छबीलेपुरवा स्टेशन पहुंच लोगों ने किया हंगामा

04 Jul 2026

Dhamtari: रिहायशी इलाके में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरातफरी; ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू- देखें वीडियो

04 Jul 2026

Omkareshwar News: ममलेश्वर मंदिर दान मामले में कलेक्टर का बयान सामने आया, क्या पता चला?

04 Jul 2026

Dindori: डिंडोरी पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 किलो गांजा के साथ नोएडा का तस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

04 Jul 2026

Meerut: साहित्यलोक बैठक में शामिल सदस्यों ने रखे अपने विचार

04 Jul 2026

कानपुर: बिठूर में शिव मंदिर से दिनदहाड़े दानपेटी, छत्र और नागराज चोरी

04 Jul 2026

शनेश्वर चौराहे पर हादसे को दावत दे रहा खुला नाला, सफाई के बाद न सिल्ट हटाई न नाले की पटिया रखी

04 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed