बरेली के कैंट इलाके में एक सेना के जवान की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। सेना के जवान का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने सहकर्मी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है। जिसमें पुलिस मामला अवैध संबंधों से भी जोड़कर देख रही है।