फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बाराबंकी में कार की टक्कर से हवा में उछली मोपेड, बुजुर्ग की मौत

आकाश द्विवेदी Updated Tue, 14 Oct 2025 07:20 PM IST

सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड करीब कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी। पुलिस के अनुसार, सफदरगंज क्षेत्र के बनौक गांव निवासी हुसैनी (60) मंगलवार सुबह अपनी मोपेड पर पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर मंदिर के पास वे सड़क पार करने ही जा रहे थे कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हुसैनी समेत मोपेड हवा में उछल गई। जब वे नीचे गिरे तो उनके सिर पर गंभीर चोटें आ चुकी थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक हुसैनी की मौत हो चुकी थी। सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं मृतक के पुत्र जगजीवन, जो एक मीडिया हाउस में कार्यरत हैं, ने बताया कि कार चालक अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें