फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, सड़क जाम

Akash Dwivedi Updated Wed, 19 Aug 2026 07:39 PM IST

थाना कोठी के रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार देर शाम जमीन विवाद में किसान हंसराज वर्मा (45) की गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज यादव सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुधवार दोपहर में परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जैदपुर-सिद्धौर मार्ग जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जबकि शाम करीब छह बजे शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। तनाव को देखते हुए गांव में पांच थानों की पुलिस के साथ एक बटालियन पीएसी तैनात की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें