बाराबंकी में सावन माह के दूसरे दिन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने महादेवा पहुंचकर मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम शशांक त्रिपाठी ने आभरण तालाब की सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिया। कहा कि तालाब में मौजूद सभी गंदगी को तत्काल हटवाया जाए। मेला क्षेत्र की खुली नालियों को ढकवाने का कार्य भी पूर्ण कराने का आदेश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में संकेतक (साइनबोर्ड) लगाए जाएं। ताकि, किसी को जानकारी के लिए भटकना न पड़े।