बाराबंकी में राम नवमी के पावन अवसर पर शहर के लाजपत नगर स्थित राम जानकी मंदिर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर भयो प्रकट कृपाला” और “बाजे बधाईयां” जैसे भजनों पर महिलाएं झूमती और भक्ति में लीन नजर आईं। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।