महाशिवरात्रि के अवसर पर पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक कांवड़िए महादेवा पहुंच चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यातायात डायवर्ट कर दिया है। इस हाईवे से केवल श्रद्धालु गुजर रहे हैं। मानो यह हाईवे शिव पथ बन गया है। प्रशासन चाहता है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा सुगम बनी रहे।