फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54वें केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद समारोह का हुआ शुभारंभ

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 01:32 PM IST

बाराबंकी में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के तत्वावधान में 54वें केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) लखनऊ संभागीय खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने किया। समारोह का शुभारंभ स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ। लखनऊ संभाग के छह संकुलों के 31 विद्यालयों से आए लगभग 250 छात्र-खिलाड़ी क्रिकेट (अंडर-14 बालक वर्ग) एवं बैडमिंटन (अंडर-14, 17 व 19 बालक वर्ग) प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में विजयी टीमें केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। उद्घाटन मैच में कानपुर और अलीगंज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी बीच बैडमिंटन की स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें