बालू लेने मरका खदान आए ट्रैक्टर चालक की बालू भरते समय गिरकर मौत हो गई। फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (35) बुधवार की देर शाम अपने निजी ट्रैक्टर से बालू लेने मरका थाना क्षेत्र के मरका घाट खदान आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्राली में बालू भरते कर वह ट्राली में चढ़कर बालू की लेबल सही कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर वह सीने के बल गिर गया। हादसे में उसे चोट आ गई। खदान संचालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी भेजा। बबेरू सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है।