रंजिश के चलते युवक पर हसिया से वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को ललकारा तो वह मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर (19) बुधवार की शाम चार बजे खेत से लाही और सरसों की की कटाई कर लौट रहा था। रास्ते में खेल के मैदान में गांव के ही अजय सिंह ने उसे घेर लिया और हसियां से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो उसे ललकारा। आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन व पुलिस घायल प्रदीप को तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।