फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के पहले दिन 789 मरीजों का हुआ इलाज

ishwar ashish Updated Wed, 17 Sep 2025 07:40 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा की शुरूआत की है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाराबंकी की पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, सदर विधायक पल्टूराम, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व सीडीओ हिमांशु गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में शिविर लगाकर मरीजों के सेहत की जांच की गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरा लाल, फिजीशियन डॉ. सौरभ, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, आई सर्जन डॉ. सुनील, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. नंद कुमार पाठक ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, इसके लिए देश के प्रधानमंत्री हमेशा प्रयासरत रहते हैं। महिलाओं के लिए तमाम सारी योजनाएं संचालित हैं। उन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं सशक्त बन रही हैं। सीएमओ ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले भर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। एनीमिया, क्षय रोग, शुगर व ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं को चिनिहत कर उनका इलाज शुरू कराया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार का विकास तेजी से होगा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. एके शुक्ल, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें