फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बालिका प्रीमियर लीग की विजेता बनी बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 04:53 PM IST

बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेला गया। खिताबी मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम ने 6.4 ओवर में 48 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जेएमएस धुरंधर की टीम उप विजेता बनी। दोपहर दो बजे से फाइनल मुकाबला जेएमएस धुरंधर व बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमएस धुरंधर ने निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज चांदनी और प्रियंका ने चौके-छक्के की मदद से बिना कोई विकेट खोये 6.4 ओवर में 48 रन बनाकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें