फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में बाल विवाह व बाल श्रम मुक्त भारत बनाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 07:52 PM IST

यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार को बाल विवाह व बाल श्रम मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत हरैया सतघरवा थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली निकालकर लोगों से सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम देहात इंडिया बलरामपुर संस्था की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें लोगों को बाल विवाह व बाल श्रम न कराने का संकल्प दिलाया गया। जिला समन्वयक अरुण चौधरी ने बताया कि बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए संस्था के कार्य कर रही है। बाल विवाह व बाल श्रम प्रमुख मुद्दा है। समाज में यह एक गंभीर समस्या है, जो हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को अंधेरे में धकेल देती है। बाल विवाह व बाल श्रम बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है। बाल श्रम से बच्चों की शिक्षा और सामाजिक विकास दोनों रूक जाता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह व बाल श्रम रोक कर बच्चों को उच्चा शिक्षा देना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। हरैया थाना के उप निरक्षक अजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। ई-रिक्शा पर माइक से गुगोली, पांडेयपुरवा, लौकी कलां, महमूद नगर, परसपुर चौराहा, जनकपुर गांव में लोगों को जागरुक किया गया। इस अवसर पर विनीत कुमार, परदेशी, जयंत शुक्ल, देहात संस्था की प्रिया श्रीवास्तव, अजय कुमार, प्रिंस यादव, रोजगार सेवक विक्रम चौधरी, राधिका प्रसाद व प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें