बलरामपुर जिले हरैया सतघरवा क्षेत्र के परसपुर गांव हाइवे के किनारे है। बुधवार की देर रात घर के बाहर राम समुझ जायसवाल का 45 वर्षीय बेटा पंकज जायसवाल सो रहा था। देर रात करीब साढ़े 12.30 बजे तेज रफ्तार में जा रही पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पहले बाहर सो रहे पंकज पर चढ़ी और फिर उसके बाद वह उसके घर में घुस गई। इस घटना में पंकज की मौत हो गई।